वैदिक काल या वैदिक सभ्यता ( Vedic Period)

वैदिक काल या वैदिक सभ्यता 1800 ईसा पूर्व के आस- पास हड़प्पा सभ्यता सिंधु घाटी सभ्यता, हड़प्पा सभ्यता, मोहनजोदड़ों सभ्यता का पतन हुआ हड़प्पा सभ्यता का मूल क्षेत्र "सप्तसिंधु" " क्षेत्र था 1800 ईसा पूर्व के बाद "सप्तसिंधु" क्षेत्र में जो नयी संस्कृति अस्तित्व में आयी उसकी जानकारी 4 वेदो- ऋंगवेद , सामवेद, यजुर्वेद, अथर्ववेद से मिलती है , इस सभ्यता के के दौरान वेदो की रचना हुई इसलिए इसे वैदिक काल या वैदिक सभ्यता कहते है ! वैदिक शब्द वेद से बना है जिसका अर्थ ज्ञान है वैदिक काल के निर्माता आर्य थे इसलिए इसे "आर्यसभ्यता" भी कहते है! "आर्य" एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है श्रेष्ठ! भारत में आर्य सर्वप्रथम सप्तसिंधु क्षेत्र में बसे जो क्षेत्र आधुनिक पंजाब तथा उसके आस- पास का क्षेत्र था। सिंधु घाटी सभ्यता, हड़प्पा सभ्यता, मोहनजोदड़ों सभ्यता इसे भी पढ़े! मूल निवास स्थान आर्यो के मूल निवास स्थान को लेकर इतिहासकारो में अलग अलग मत है- मैक्स मूलर - मैक्स मूलर के द्वारा दिया गया मत सबसे प्रचलित है ...